बंदर के हाथ में महागठबंधन, पप्पू ने क्यों कहा ऐसा?

0

पटना : जाप के राष्ट्रीय संरक्षक और मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव को लेकर विवादित टिप्पणी की है। समस्तीपुर में बीते दिन एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व अभी बंदर के हाथ में है। कांग्रेस पार्टी को महागठबंधन का नेतृत्व अपने हाथ में लेना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा ने बड़ा दिल दिखाते हुए महाराष्ट्र और बिहार में गठबंधन किया, उसी तरह का दिल दिखाते हुए कांग्रेस को महाठबंधन की कमान संभालनी चाहिए।
इस दौरान पप्पू यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व बंदर के हाथ में है।

पप्पू यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जदयू के प्रशांत किशोर उनके पास आए थे। लेकिन उन्होंने उनसे क्या बात हुई, यह नहीं बताया। पप्पू ने कहा कि मैंने कांग्रेस को अपनी भावना बता दी है। पप्पू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में यदि महागठबंधन होता है तो उनकी पार्टी 3 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करेगी। माना जाता है कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक और मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन के बहाने अपना सीट शेयर सुनिश्चित करने के लिए ही इशारों में तेजस्वी पर निशाना साधा है। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि मैं किसी के दरवाजे पर नहीं जाता हूं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here