बाहुबली विधायक अनंत सिंह को जेल में चाहिए जयपुरिया रजाई

0

पटना : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बहुत अधिक ठंड लगती है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद भागलपुर जेल प्रशासन को देते हुए अतिरिक्त कंबल, रजाई तथा ब्लोअर अथवा हीटर आदि की मांग की है।

अनंत को लगती है अधिक ठंड

मिली जानकारी के अनुसार जेल प्रशासन ने उन्हें ठंड से बचने के लिए सामान्य गरम कपड़ों की व्यवस्था की है। पर, उन्हें ठंड अधिक लगती है। उन्होंने जेल प्रशासन से निवेदन किया है कि अगर प्रशासन व्यवस्था नहीं कर सकता तो उन्हें इजाजत चाहिए, बाहर से मंगवा लेंगे।

swatva

कहा-बिगड़ सकती है तबीयत

जेल प्रशासन ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके लिए एस्किमो अथवा जयपुरिया रजाई की व्यवस्था प्रशासन नहीं कर सकता। लिहाजा, प्रशासन उस पर विचार कर रहा है कि क्या उन्हें बाहर से गरम कपड़े मंगवाने की अनुमति दी जाए।
बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जेल प्रशासन को कहा है कि ठंड से उनकी तबीयत भी खराब हो सकती है। वैसे, उनके लिए जेल के सेल से बाहर पुलिस पहरे में अलाव की व्यवस्था की गई है। लेकिन, अलाव का समय निश्चित है। बराबर उसका प्रयोग वर्जित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here