बड़ी लापरवाही : मनेर में शवयात्रा में गए 16 लोग एकसाथ कोरोना पॉजिटिव

0

पटना : राजधानी पटना से सटे मनेर में एक शव यात्रा में शामिल होने गए 16 लोग एकसाथ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें मनेर के बीडीओ का ड्राइवर और एक ग्रामीण चिकित्सक भी शामिल हैं। लॉकडाउन के दौरान इतनी बड़ी संख्या में लोगों के शवयात्रा में शामिल होने से स्थानीय प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार मनेर देवी स्थान से निकली एक शव यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रशासन ने इन्हें रोकने की कोई कोशिश नहीं की। जब शव यात्रा में शामिल 38 लोगों की जांच कराई गई तो उनमें 16 लोग पॉजिटिव पाए गए। अब इस संक्रमण चेन को लेकर प्रशासन के हाथ—पांव फूल रहे हैं। फिलहाल मनेर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी को बैरिकेडिंग के साथ ही सेनेटाइजेशन का निर्देश दिया गया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here