बाढ़ को जिला बनायेंगे : नीतीश  कुमार

0

बाढ़ : बाल के अगवानपुर कृषि विज्ञान केंद्र के ग्राउंड में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पहुचे। नीतीश कुमार को माला और मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह, संसद वीणा देवी, विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू, जद(यू) प्रवक्ता नीरज कुमार, जद(यू) नेत्री शीला देवी, व्यावसायी संघ के नेता नवीन कुमार, बिहारी विगहा के शम्भू सिंह, मुखिया मुन्ना कुमार सिंह सहित कई नेतागण मंच पर मौजूद थे। समारोह का संचालन उपविकास आयुक्त ने की। नीतीश कुमार मोकामा के कार्यक्रम के बाद बाढ़ पहुंचे उसके बाद बाढ़ से बैकटपूर गये हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ हमारा विशेष लगाव है। हम यहां से पांच बार सांसद बने हैं। और बाढ़ से जीत के पर ही देश में हमारी पहचान बनी और हम से जो बन पड़ा हुआ बाढ़ के लिए हम किए। नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया और अगवानपुर गांव में आए अगवानपुर गांव के लिए भी कई योजनाएं दी गई। कई सड़क जो जर्जर स्थिति में है उसका भी निर्माण के लिए फंड दिया गया। वहीं जिला की मांग को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि अभी आई पी एस आई एस की बहुत कमी है। जिसके कारण जिला नहीं बन रहा है। अगर जिला बनाएंगे तो सबसे पहले बाढ़ को ही बनाएंगे।

(सत्यनारायण द्विवेदी)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here