बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए पांच जिलों के डीएम

0

पटना: बिहार सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया करते हुए पांच जिलों के डीएम बदल दिये हैं। पटना के नगर आयुक्त के पद पर अमित कुमार पांडेय की तैनाती की गई है। राहुल कुमार को पूर्णिया का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि अरविंद कुमार को बेगूसराय का नया डीएम बनाया गया है। पंचायती राज के निदेशक पद पर चंद्रशेखर सिंह को भेजा गया है। रणजीत कुमार सिंह को प्राथमिक शिक्षा का डायरेक्टर बनाया गया है। वहीं उदिता सिंह को वैशाली का जिलाधिकारी बनाया गया है। राजीव रौशन को ग्रामीण विकास विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। अभिलाषा कुमारी शर्मा को सीतामढ़़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है। सेंथिल कुमार को कोसी प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। पंकज कुमार को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। शशांक शुभांकर को समस्तीपुर का डीएम बनया गया है।
नर्मदेश्वर लाल को उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। पंकज कुमार पाल को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के साथ बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लोकेश कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है, साथ ही लोकेश कुमार को बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति का मुख्य कार्यपालक एवं सामान्य प्रशासन का जांच आयुक्त भी बनाया गया है। असंगबा चुबा आव को मगध प्रमंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है। प्रदीप कुमार झा को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के विशेष सचिव के पद पदस्थापित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here