बैड एलिमेंट की गुड पत्नियों को टिकट देना जनता से ठगी : सुशील मोदी

0

पटना : बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कल एक ट्वीट करके कहा कि जो नेता अपने स्वार्थ के लिए अपने विचारों और सिद्धांतों से समझौता करते हैं जनता इस बार उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। जो दल और नेता पूरी ज़िंदगी कांग्रेस के खिलाफ बोलते रहे और कांग्रेस के खिलाफ लड़ते रहे, आज वही कांग्रेस की गोद में जाकर बैठे हुए हैं। ऐसे नेताओं का कोई सिद्धांत नहीं होता। बल्कि सत्ता में बने रहना ही उनका मकसद होता है। यही नहीं, बिहार में कुछ ऐसे भी दल हैं जो बैड एलिमेंट कहकर बाहुबलियों को तो टिकट का विरोध कर साफ सुथरा बनने का ढोंग करते हैं, वहीं दूसरी तरफ सजायाफ्ता मुजरीमों की पत्नियों को टिकट देकर उनके बाहुबल की बदौलत जनता को डराकर जीत हासिल करना चाहते हैं। आमलोग उन्हें उनके मकसद में कामयाब नहीं होने देंगे।
सुशील मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए लिखा कि 48 वर्षीय राहुल गांधी चौथी बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ये उनकी काबिलियत की वजह से नहीं, बल्कि बड़े राजनीतिक घर से तालुकात रखने के करण हो सका है। जबकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने 36 वर्ष के लंबे राजनीतिक जीवन में पहली बार गांधीनगर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। यही फर्क है भाजपा और कांग्रेस में। सुशील मोदी ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में राजद ने कांग्रेस को मात्र 9 सीटें देकर उसकी औकात बता दी है। उत्तरप्रदेश में सपा-बसपा ने भी कांग्रेस को कोई भाव नहीं दिया। बंगाल में भी कांग्रेस की हालत खराब है। उत्तर प्रदेश में तो सपा-बसपा गठबंधन ने कांग्रेस को महज दो सीटें दी हैं। इससे देश में कांग्रेस की स्थिति को बखूबी समझा जा सकता है। वहीं राजद पर हमला बोलते हुए श्री मोदी ने कहा कि शाहबुद्दीन और बलात्कार के दोषी राजबल्लभ यादव की पत्नियों को टिकट देकर राजद ने एक बार फिर अपराधियों के सहारे सत्ता पाने की कोशिश की है। लेकिन जनता अब जाग चुकी है और उन्हें हराने का काम करेगी।
(मधुकर योगेश)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here