बाबूलाल 17 को अपनी पार्टी का भाजपा में करेंगे विलय, नड्डा और शाह रहेंगे मौजूद

0

रांची/पटना : बाबूलाल मरांडी एक बार फिर भाजपा में इंट्री करेंगे। वह भी अपनी पार्टी जेबीएम की पूरी टीम के साथ। सबकुछ तय हो चुका है। 17 फरवरी को रांची के प्रभात तारा मैदान में एक आयोजन कर बजाप्ता जेवीएम का विलय भाजपा में कर दिया जाएगा। बाबूलाल मरांडी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस विलय समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा के झारखंड प्रभारी ओम माथुर समेत सभी वरीय नेता उपस्थित रहेंगे।

कौन हैं बाबूलाल? जो फिर से होंगे भाजपा के

बीते 9 फरवरी को दिल्ली में बाबू लाल मरांडी,भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखण्ड चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर की बैठक के बाद पार्टी विलय की बातचीत पर मुहर लगी। 2006 में बाबूलाल मरांडी भाजपा से अलग होकर झारखंड विकास मोर्चा बनाया था।

swatva

आरएसएस ने बनाया था नेता

बाबूलाल आरएसएस के पुराने स्वयंसेवक रहे हैं। इसलिए आरएसएस ने झारखंड में आदिवासियों के नेता और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM ) के अध्यक्ष शिबू सोरेन के सामने बाबूलाल को खड़ा किया। झारखंड राज्य बनने से पहले मरांडी को विश्व हिंदू परिषद ने वनांचल प्रदेश कमेटी का सचिव बनाया गया था। 1998 में बाबूलाल ने दुमका लोकसभा से शिबू सोरेन को हराया तो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उन्हें वन और पर्यावरण राज्यमंत्री बनाया गया।

नेतृत्व संकट

12 सांसद और 25 विधायक होने के बाद भी BJP को नेतृत्व का संकट काफी प्रभावित कर रहा है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपा को झारखंड में एक बड़े आदिवासी चेहरे की ज़रूरत है। खासकर संथाल क्षेत्र के लिए और उस क्षेत्र में मरांडी का अच्छा खासा प्रभाव है। ऐसे में माना जा रहा है कि झारखंड में BJP के सामने खड़े हुए नेतृत्व संकट को शायद बाबूलाल दूर कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here