खेल महाकुंभ में भागीदारी के लिए निकाली जागरूकता यात्रा

0

बक्सर : केंद्रीय मंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे के संयोजन में आयोजित हो रहे सांसद खेल महोत्सव में लोगों की भागीदारी के लिए आज मंगलवार को एक जागरूकता यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, महिलाओं, पुरूषों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर बक्सर के भीमराव अंबेडकर चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक वॉकथन (पैदल मार्च) का आयोजन किया गया।

खेल महाकुंभ बक्सर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में 21 फरवरी 2023 से 5 मार्च 2023 तक आयोजित होगा। 22 फरवरी को केंद्रीय मंत्री श्री चौबे इसका उदघाटन करेंगे। खेल महाकुंभ में मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबाल- किला मैदान बक्सर में जबकि खोखो, कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट-आईटीआई फील्ड में आयोजित किया जाएगा।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here