कृषि सुधार कानूनों को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार से बचें – अश्विनी चौबे

0

बक्सर : बक्सर में किसान सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने किसान भाइयों से आग्रह किया कि नए कृषि सुधार कानूनों को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार से बचें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं विपक्षी पार्टियां किसानों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी। वे समृद्ध होंगे।

swatva

इसके आगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों का एक देश एक बाजार का सपना पूरा किया है। मोदी सरकार का लक्ष्य किसानों को समृद्ध बनाना है। उन्हें खुशहाल बनाना है। इस और केंद्र सरकार पिछले 6 सालों से लगातार कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here