औरतों की पंचायत में महिला से महिला की ‘मर्दानगी’ का वीडियो वायरल

2

मुजफ्फरपुर/पटना : मुजफ्फरपुर जिले में महिला सशक्तीकरण का साइड इफेक्ट देखने को मिला। यहां महिलाओं की मर्दानगी से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं ने अपनी पंचायत बुलाई और एक महिला को एक अन्य महिला द्वारा डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिलाओं द्वारा पंचायती कर एक महिला पर आरोप तय किया जा रहा है। फिर एक अन्य महिला उसको लाठी-डंडे से खूब पीटती है।

रंगदारी, धमकी वाले ऑडियो और रैली का क्या है पप्पू यादव कनेक्शन?

swatva

बोचहा की घटना, पुलिस कर रही छानबीन

मार खाने वाली महिला बार-बार गुहार लगा रही है। लेकिन कोई उसकी बात सुनने को तैयार नहीं। हालांकि मौके पर कुछ पुरुष भी तमाशा देख रहे हैं। लेकिन महिलाओं की इस पंचायत में कोई उसे बचाने आगे नहीं आया।

वायरल वीडियो बोचहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने बाद में पता चलने पर मामले की छानबीन शुरू की है। बताया जाता है कि एक ही पुरुष की दो पत्नियों के बीच हुए विवाद से यह मामला शुरू हुआ।

जानकारी के अनुसार वीडियो में पिटाई करने वाली महिला उस पुरुष की पहली पत्नी है। जबकि जिस महिला की पिटाई हो रही है, वह उस पुरुष की दूसरी पत्नी है। थानेदार ने घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here