औरंगाबाद में कोरोना से दारोगा की मौत, 69 पुलिसकर्मी किये गए क्वारंटाइन

0

औरंगाबाद/पटना : औरंगाबाद में ओबरा प्रखंड के खुटवा थाने में प्रतिनियुक्त एक दारोगा की कोरोना से मौत हो गई है। दारोगा प्रतिनियुक्ति स्थल से दो दिन पहले औरंगाबाद पुलिस लाइन लौटे थे जहां उनकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद उनका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसके बाद उनकी मौत हो गई। अब मौत के बाद उनकी जांच रिपोर्ट आई है जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव बताया गया है। मृतक दारोगा बक्सर जिले के रहने वाले थे।

इधर दारोगा की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद औरंगाबाद पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। पुलिस लाइन के 69 जवानों और अफसरों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। बताया जाता है कि दारोगा को खुदवा थाना से हसपुरा स्थित एक क्वारंटाइन सेंटर पर ड्यूटी में लगाया गया था। वे पिछले सप्ताह वहां से औरंगाबाद पुलिस लाइन लौटे थे लेकिन उनकी तबीयत काफी खराब थी। दो दिन पूर्व उनकी मौत हो गई जिसके बाद अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

swatva

कोरोना रिपोर्ट के इंतजार में दो दिनों से सदर अस्पताल में दारोगा के शव को रखा गया था। अब दारोगा के शव को प्रशासन की देखरेख में जलाया जाएगा। एसपी दीपक वर्णवाल ने बताया कि परिजन चाहे तो लाश को बक्सर भिजवाने की व्यवस्था की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here