आतंकी निशाने पर जेपी सेतु और कोइलवर पुल

0

पटना/आरा : पाकिस्तान से जारी तनातनी के बीच देश में आतंकी हमलों का खतरा भी बढ़ गया है। जानकारी मिली है कि आतंकी संगठनों ने बिहार समेत देश के विभिन्न सड़क व रेलमार्गों पर बने पुलियों को निशाना बनाने की रणनीति तैयार की है। आतंकियों की इस साजिश के बारे में खुफिया इनपुट के बाद विभिन्न राज्य सरकारों को अलर्ट किया गया है। बिहार के भी दर्जन भर से अधिक पुलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें दक्षिण बिहार की लाइफलाइन कहा जाने वाला कोईलवर पुल और पटना का जेपी सेतु भी शामिल है।

पटना में विशेष शाखा ने कोइलवर पुल समेत राज्य के तीन दर्जन रेल व सड़क पुलों की सूची जारी की है और उन पुलों पर सुरक्षा टाइट करने का निर्देश दिया है। विशेष शाखा की सूची में उत्तर बिहार के एक दर्जन से अधिक पुल भी शामिल हैं।
इन पुलों में प्रमुख हैं— जेपी सेतु (पटना), कोइलवर पुल, राजेंद्र पुल (मोकामा), ढेंग घाट (सीतामढ़ी), मांझी पुल (सारण), कुरसेला पुल (कटिहार), छतौनी पुल (बगहा), श्री कृष्ण सेतु (बेगूसराय-मुंगेर), महानंदा पुल (कटिहार), महानंदा नदी पर वायसी पुल, जवाहर सेतु (रोहतास), कर्मनाशा पुल (बक्सर), गया-मानपुर पुल (गया), बदलाघाट(खगड़िया), धमारा पुल (सहरसा) आदि।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here