अश्विनी चौबे ने रामचंद्र पासवान का जाना हाल-चाल  

0

पटना/ दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे शुक्रवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली में इलाजरत समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों और परिवारजनों से कुशलक्षेम पूछा। हाल ही में हृदयाघात होने के कारण उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे को डाक्टरों ने सांसद पासवान की मौजूदा हालात से अवगत कराया। डाक्टरों ने बताया कि उनकी  तबीयत पहले से काफी बेहतर है। इस मौके पर सांसद पशुपति पारस, चिराग पासवान राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एमएस सहित कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डाक्टर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here