अश्विनी चौबे ने बक्सर में मनाई खास संक्रांति, बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का किया मान

0

बक्सर : केंद्रीय मंत्री व बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ शहर के किला मैदान में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान उपस्थित लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मकर संक्रांति उत्सव का शुभारंभ विधिवत पूजा पाठ हवन के साथ प्रारंभ हुआ। इस मौके पर लोगों ने जमकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुफ्त उठाया। खास बात यह रही कि श्री चौबे ने इस मौके पर बुजुर्ग पार्टी कार्यकर्ताओं को अंग—वस्त्र देकर सम्मानित किया। श्री चौबे ने 60 साल से अधिक उम्र के बीजेपी के कार्यकर्ताओं को का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इन निस्वार्थ बीजेपी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भारतीय सभ्यता संस्कृति में बुजुर्गों का स्थान सबसे ऊंचा है।
मकर संक्रांति उत्सव में बड़ी संख्या में आए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी श्री चौबे ने किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही जनार्दन सेवा है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। मानव सेवा ही माधव सेवा है। जरूरतमंदों की सेवा से ही परोपकार होता है। समाज में संपन्न लोग हैं, उन्हें जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। भागलपुर के कतरनी चूड़ा और गया के तिलकुट के प्रसाद का हुआ वितरण
मकर संक्रांति उत्सव में भागलपुर के कतरनी चूड़ा, भागलपुर नारायणपुर का ग़ुड़, गया के तिलकुट प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में जन समुदाय ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुफ्त उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here