अष्टमी पर सीएम नीतीश ने पटनदेवी में की शक्ति पूजा

0
Patna: Bihar CM Nitish Kumar worships at a Durga Temple in Patna on Sunday. PTI Photo(PTI10_9_2016_000063B)

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महाअष्टमी के मौके पर पटनदेवी मंदिर जाकर शक्ति पूजा की और राज्य के सुख समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की। श्री कुमार ने पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी एवं छोटी पटनदेवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ मुख्यमंत्री को विधिवत पूजा करायी। मुख्यमंत्री ने बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी से राज्य की सुख समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की। इससे पूर्व श्री कुमार ने राजधानी के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर जाकर भी माँ की पूजा अर्चना की।
माँ दुर्गा के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मालसलामी स्थित घाट स्टेशन पहुंचे और स्टेशन का निरीक्षण किया। घाट स्टेशन को समाप्त कर गंगा पथ से लिंक करने की योजना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घाट स्टेशन से कंगन घाट तक सीधा सम्पर्क स्थापित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री कुमार एतिहासिक गांधी मैदान गये, जहां दशहरा के मौके पर आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here