असम को भारत से अलग करेगा JNU ब्रांड टुकड़े-टुकड़े गैंग, वीडियो वायरल

0

नयी दिल्ली : CAA को लेकर देशभर में भड़काऊ नारेबाजी और हिंसक विरोध प्रदर्शनों की सीमा लांघते हुए आज एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया जिसमें JNU ब्रांड टुकड़े—टुकड़े गैंग का एक छात्र असम को भारत से अलग करने की बात करता है। वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा हमारे संघीय ढांचे पर प्रहार की तरह है। यह वीडियो CAA विरोध के नाम पर अलगाववादी और देश को विभाजित करने का एजेंडा चलाए जाने का पर्दाफाश करती है।

CAA विरोध की आड़ में देश विरोधी साजिश

टुकड़े-टुकड़े गैंग की इस ताजा हरकत में जेएनयू छात्र शरजिल इमाम ने इस वीडियो में ऐलान किया कि वे लोग पूर्वोत्तर और असम को भारत के नक्शे से मिटा देंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। असम सरकार ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए शरजिल पर मामला दर्ज करने का फैसला लिया है।

swatva

खतरनाक एजेंडे का पर्दाफाश, अलर्ट

JNU छात्र शरजिल इमाम वीडियो में कहता है—हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। स्थायी तौर पर नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से अलग कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको हटाने में एक महीना लगे। जाना हो तो जाएं वायुसेना से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।

भड़काऊ वीडियो में कहा गया है कि—भारत और असम अलग हो जाएं, तभी वे हमारी बात सुनेंगे। क्या आपको पता है असम में मुसलमानों का क्या हाल है? वहां एनआरसी लागू हो गया है। मुस्लिमों को हिरासत केंद्र में डाला जा रहा है। छह-आठ महीनों में पता चलेगा कि वहां सारे बंगालियों को मार दिया गया। यदि हमें असम की मदद करनी है तो असम का रास्ता बंद करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here