आज पटना में जेपी मूर्ति के नीचे मौन व्रत रखेंगे अश्विनी चौबे

0

पटना : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे आज गुरुवार को राजधानी पटना स्थित जेपी मूर्ति के नीचे बिहार सरकार की कारगुजारियों को लेकर सांकेतिक मौन व्रत रख रहे हैं। श्री चौबे इस मौन व्रत के जरिये बिहार सरकार की किसानों के प्रति दमनकारी नीतियों, बिहार में बढ़ते अपराध, बक्सर के चौसा कांड पर चुप्पी, खाद यूरिया की कालाबाजारी आदि के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत करेंगे। इस दौरान 19 जनवरी की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक केंद्रीय मंत्री व बक्सर सांसद अश्विनी चौबे जेपी मूर्ति इनकम टैक्स चौराहा पर सांकेतिक मौन उपवास करेंगे।

केंद्र की योजनाओं को लटका रही बिहार सरकार

श्री चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्य के लिए ‘समस्या कुमार’ बनते जा रहे हैं। जहां भी जाते हैं, वहां समस्या खड़ी कर रहे है। समाधान यात्रा के नाम पर मुख्यमंत्री बिहार में घूम रहे हैं। बक्सर में भी वे पिकनिक करने आए थे और पिकनिक मनाकर चले गए। नीतीश के नेतृत्व में बिहार सरकार केन्द्र सरकार की योजनाओं को लटका रही है और मुख्यमंत्री विशेष राज्य के नाम पर लोगों को भटकाने का काम कर रहे हैं।

swatva

इनकम टैक्स चौराहा पर केंद्रीय मंत्री का मौन व्रत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश की नीयत ठीक होती तो आज बिहार देश का सबसे श्रेष्ठ राज्य होता। दरभंगा एम्स व चौसा पावर प्लांट को बिहार सरकार लटकाने का प्रयास कर रही है। उनके मंत्री रामचरित मानस पर अमर्यादित बयान देकर जनभावना को ठेस पहुंचा रहे हैं तो उनकी पुलिस और उनका प्रशासन नौजवानों और किसानों पर लाठियां बरसा रहा है। अगर नीतीश जी संवेदनशील होते, तो बक्सर यात्रा के दौरान सीधे बनारपुर जाकर किसानों से मिलते। उन्हें उनका हक देते। लेकिन इससे उन्हें कोई मतलब नहीं। वे तो बस अपना चेहरा चमकाने में मशगुल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here