बिहार में रेल परियोजनाओं के लिए बजट में वृद्धि पर अश्विनी चौबे ने जताया आभार

0

बक्सर : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बिहार में रेलवे स्टेशनों एवं रेल से संबंधित जुड़ी परियोजनाओं को गति प्रदान करने के लिए बजट में रिकॉर्ड राशि आवंटित करने के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बिहार के 87 रेलवे स्टेशन सभी सुविधाओं से युक्त विश्व स्तरीय होंगे। इसमें सर्वाधिक बक्सर संसदीय क्षेत्र के स्टेशनों को शामिल किया गया है। मौजूदा समय में बिहार में 74, 880 करोड़ रुपये के 57 रेलवे प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिहार के 87 रेलवे स्टेशनों को चुना गया है। इसमें सर्वाधिक बक्सर संसदीय क्षेत्र के चार स्टेशनों डुमराव, दुर्गावती, चौसा, रघुनाथपुर का कायाकल्प होगा। इससे यहां आधुनिक सुविधाएं बढ़ेंगी। बक्सर ऐतिहासिक एवं धार्मिक जगह है। इसे देखते हुए बक्सर रेलवे स्टेशन को पहले से ही वर्ल्डक्लास स्टेशन बनाने की सूची में शामिल किया गया है।

swatva

बक्सर को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के दृष्टिकोण से रेलवे ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे फ्लाईओवर, अंडर ब्रिज कंस्ट्रक्शन आदि के काम भी बिहार में तेज गति से शुरू कर दिए गए हैं। मंत्री चौबे ने बताया कि जहां 2009 से 2014 तक बिहार को सिर्फ 1132 करोड़ मिले थे, वहीं अगले वित्तीय वर्ष के लिए रिकॉर्ड राशि 8505 करोड़ दिया गया है। इससे यात्रियों की सुविधा में बढ़ोतरी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here