अश्विनी चौबे को मिला एक-एक वोट सीधे मोदी को : राजनाथ

0

बक्सर : गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बक्सर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा की एनडीए प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे को मिला आपका एक-एक वोट सीधे श्री नरेंद्र मोदी जी को जायेगा। इस वोट से देश को एक बार फिर मजबूत प्रधानमंत्री मिलेगा। देश की मजबूती और विकास के लिए कमल छाप के सामने 19 मई को बटन दबाएं।

वे शनिवार को बक्सर संसदीय क्षेत्र के दिनारा व डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान दोनों सभाओं में जनसमूह उमड़ पड़ा। देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह की एक झलक पाने के लिए जनता बेताब थी। फिर से मोदी सरकार के नारे से पूरा परिसर गुंजायमान हो रहा था।

swatva

का हो सब ठीक बा..

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भोजपुरी में अपना संबोधन देकर सभी का मनमोह लिया। उन्होंने कहा कि आपके प्रत्याशी चौबे बक्सर के विकास के लिए दिल्ली में पूरजोर अपनी बात रखते हैं। इनके प्रयास से कई केंद्रीय योजनाएं यहां आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को निर्णय लेने वाली सरकार मिली है। विकास व सभी का सम्मान करने वाली सरकार है। 5 साल में हम सभी ने जनता का सेवा किया है। भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है।

कोई भारत पर एक गोली चलाएं तो इधर से सौ गोली चलती है

आतंकवाद से कोई समझौता नहीं। बॉर्डर पर भारत पर कोई एक गोली चलता है तो इधर से अब सौ गोली चलती है। पहले के सरकारों की तरह हाथ पर हाथ धड़े नहीं रहते हैं। जो भारत की तरफ बुरी नजर से देखेगा। उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस देश को एक मजबूर नहीं, मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ा है। यह हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार ने कई प्रोत्साहन योजनाएं किसानो के लिए शुरू की है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। इस विकास के पहिए निरंतर आगे बढऩा है। गृहमंत्री सिंह ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि 19 मई को चुनाव है। देश को एक मजबूत प्रधानमंत्री मिले। इसलिए एक-एक वोट एनडीए के प्रत्याशी अश्विनी चौबे को कमल के निशान पर दें, इन्हें दिल्ली भेजें। इससे पहले मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री सिंह के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया।

महागठबंधन नहीं यह स्वार्थ की राजनीति करने वाले ठगबंधन है : अश्विनी चौबे

बक्सर संसदीय क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि राजद-कांग्रेस ने हमेशा स्वार्थ-परिवार और झूठ की राजनीति की है। विकास के शब्द इनके यहां नहीं है। झूठ व अफवाह फैला कर जनता जनार्दन को गुमराह करते रहते हैं। जनता ने फिर से नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ठान लिया है। बक्सर संसदीय क्षेत्र में किसानों के कल्याण के लिए स्थानीय स्तर पर काम हुए हैं। कदमन जलाशय परियोजना को भी मैंने सडक़ से लेकर संसद तक उठाया। चौसा में पावर प्लांट तैयार होने से लाभ मिलेगा। इस अवसर पर दोनों विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिध बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here