आशा बहनों को भी आयुष्मान भारत के तहत प्रोत्साहन राशि : स्वास्थ्य मंत्री

0

पटना : स्वास्थ विभाग की सबसे जरूरी एवं मजबूत कड़ी के रूप में बिहार की आशा बहनें कार्य कर रही हैं। इसलिए आयुष्मान भारत के अंतर्गत राज्य सरकार ने आशाओं को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा आज की। यह घोषणा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने पटना में मदन मोहन मालवीय सभागार के प्रांगण में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। श्री पांडे ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार को पूरे देश में नंबर 1 बनाने के लिए आशा बहनों से हड़ताल छोड़ कार्य करने की अपील भी की।

बताते चलें कि आज पूरे प्रदेश से आई आशाओं ने स्वास्थ्य मंत्री को अपने कार्यक्रम में आमंत्रित कर बुलाया था। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ बिहार एवं आशा संघ के प्रदेश महामंत्री उमा प्रसाद वाजपेयी एवं इंदु झा ने स्वास्थ्य मंत्री से बताया कि बिहार में कोई भी आशा हड़ताल पर नहीं है। कुछ तथाकथित गुट एवं संघ द्वारा मुद्दा विभिन्न विषयों को लेकर आशा बहनों को दिग्भ्रमित करके हड़ताल पर होने का दावा कर रही हैं जो बिल्कुल गलत एवं झूठ है। बिहार में कोई भी आशा हड़ताल पर नहीं है। बल्कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए प्रोत्साहन राशि की प्राप्ति के बाद दुगने उत्साह के साथ आशा सरकार की हर योजना पर कार्य कर रही है। वहीं इस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राष्ट्रीय संगठन मंत्री विश्वेंद्र ने भारतीय मजदूर संघ को देश का नंबर एक मजदूर यूनियन बताया एवं सबसे ज्यादा असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाला यूनियन करार दिया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत में बीएमएस के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी भारत माता एवं विश्वकर्मा भगवान के चित्र पर स्वास्थ्य मंत्री राष्ट्रीय संगठन मंत्री वी सुरेन्द्रण जी उक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज कुमार झा एवं धन्यवाद ज्ञापन सियाराम शर्मा ने किया। कार्यक्रम की सफलता में प्रदेशमंत्री मनीष कुमार सिंह भवन निर्माण के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह राकेश भारती अश्विनी पाठक राधा देवी अनीता देवी करना देवी सहित दर्जनों बीएमएस कार्यकर्ता लगे रहे।

swatva

अभिलाष दत्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here