RCP के मंत्री बनते ही कुशवाहा व ललन सिंह ने की बंद कमरे में बैठक, कयासों का बाजार गर्म 

0

पटना : कुशवाहा ने नीतिश कुमार के सबसे करीबी माने जाने वाले नेता मुंगेर सांसद ललन सिंह से मुलाकात की है। ललन सिंह उपेंद्र कुशवाहा के स्टैंड रोड स्थित आवास पहुंचकर घंटे भर तक उनसे बातचीत की है।

मालूम हो कि बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू को मात्र एक सीट दिया गया जिसपर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाया गया। उसके बाद से ही जदयू की अंदरूनी सियासत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। कहा जा रहा है कि मुंगेर सांसद ललन सिंह को केंद्रीय मंत्री नहीं बनाए जाने के कारण वह संगठन से नाराज चल रहे हैं। वहीं इसके बाद उनका उपेंद्र कुशवाहा मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है।

swatva

वहीं इस मुलाकात को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अब इस पर कोई प्रतिक्रिया देना बाकी नहीं रह जाता है। वह पहले ही कह चुके हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके लिए अधिकृत थे और उन्होंने जो सही समझा वह फैसला लिया।

वहीं मालूम हो कि उपेंद्र कुशवाहा कल यानी 10 जुलाई से बिहार दौरे पर निकलने वाले हैं। थोड़ी देर में कुशवाहा पटना से रवाना हो जाएंगे और उसके ठीक पहले ललन सिंह ने उनसे मुलाकात की है।

जिससे बाद राजनीतिक जानकारों की माने तो ललन सिंह का मुलाकात पार्टी को लेकर लोगों के बीच अभी क्या राय है और आरसीपी सिंह के मंत्री बनने से कितने लोग खुश हैं और कितने लोग नाराज इसकी जानकारी इकट्ठा करनी हैं।

बहरहाल, देखना यह है कि इस मुलाकात के बाद से शुरू हो रही कुशवाहा की बिहार यात्रा के बाद संगठन में कोई बदलाव होता है या फिर नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here