जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने किया कई पूजा पंडाल का निरीक्षण दिया शांति सद्भावना का संदेश

0

अरवल- जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा जिले में दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से करपी तथा कुर्था प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आम लोगों से अपील की गई की आपस में द्वेश ना फैलाएं एवं पर्व को शांति तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ।

यदि किसी के द्वारा इस पूजा में विघ्न उत्पन्न किया जाता है तो उसे चिन्हित कर उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में कुर्था प्रखंड में पैदल फ्लैग मार्च भी निकाला गया। इस दौरान आयोजकों को मूर्ति विसर्जन को लेकर विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए।

swatva

आयोजकों को भीड़ नियंत्रित करने हेतु निदेशित किया गया एवं पूजा पंडालों में साफ-सफाई रखने हेतु निदेशित किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों को सजगता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।

अरवल ब्यूरो देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here