अरुण जेटली की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती कराए गए

0
file photo

नयी दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को शुक्रवार की शाम में तबीयत बिगड़ गई। उन्हें नयी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि श्री जेटली को आज सांस लेने में दिक्कत आने के बाद एम्स पहुंचाया गया है। डाक्टर उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर रख रहे हैं। मालूम हो कि अरुण जेटली पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित हैं। इस बीमारी की वजह से ही उन्होंने मोदी—2 सरकार से अपने को अलग कर लिया था। फिलहाल एम्स के हृदय रोग से संबंधित सीएन टॉवर में उन्हें भर्ती किया गया है। डाक्टर उनके स्वास्थ्य को ​लेकर विभिन्न जांच करवा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here