अनुच्छेद 370 संविधान का नासूर था : राजनाथ सिंह

0

पटना : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जहां तक अनुच्छेद 370 का सवाल है, यह संविधान में एक नासूर था, जिसने हमारे हृदय और इस धरती के स्वर्ग यानी की हमारे कश्मीर को केवल रक्त दिया।

राजनाथ ने आगे कहा कि हर कोई सपना देखता है। लोग कहते हैं कि वे सपने देखते हैं, लेकिन वह सच नहीं हो पाता है, लेकिन हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे पूरा किया और दिखाया कि हम भी सपने देखते हैं लेकिन हम आँखें खोलकर देखते हैं। देश की अखंडता के लिए भाजपा सत्ता से समझौता नहीं करेगी। जनसंघ व भाजपा हमेशा 370 का विरोध किया था। भाजपा सरकार बनाने के लिए देश बनाने के लिए राजनीति करती है। विश्व की सबसे बड़ी क्रेडिब पार्टी है भाजपा। जब तक जनसंघ जिंदा है, तब तक देश में दो विधान नहीं चलेगा।

swatva

(राहुल कुमार)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here