अहंकारी ‘दीदी’ बंगाल में करवा रहीं खूनी ‘खेला’ : नितिन

0

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि राजनीति में हार-जीत लगा रहती है। लेकिन, जीत किसी को इतना अहंकारी और निर्दय बना दे कि अपने कार्यकर्ताओं को हिंसा की खुली छूट दे दे, तो लोकतंत्र में इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं की वर्चुएल बैठक और ”ममता की निर्ममता” को लेकर आयोजित धरना को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को जीत का गुमान हो गया है। लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए की बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की शहादत बेकार नहीं जायेगी। आश्चर्य है कि असहिष्णुता पर लंबा-चौड़ा भाषण देने वाली कांग्रेस पार्टी चुप्पी क्यों साधे है। बैठक को पार्टी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने भी संबोधित किया।

swatva

दीदी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को हिंसा करने दी खुली छूट

नवीन ने कहा कि बंगाल में दीदी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को हिंसा करने खुली छूट दे दी है। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। कितनों के घर उजड़ गए। लेकिन, दीदी को इसकी कोई परवाह नहीं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा जी ने कोलकाता में भाजपा विधायकों को बंगाल में हो रही हिंसा की राजनीति के ख़िलाफ और गणतंत्र की स्थापना की शपथ दिलाई।

नवीन ने कहा कि इसी से पता चलता है कि राजनीति में किसकी क्या प्राथमिकताएं हैं ? ‘दीदी’ ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए हमेशा हिंसा का सहारा लिया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here