माराडोना की घड़ी टपाने वाला असम में गिरफ्तार, फुटबॉलर की घड़ी भी बरामद

0

नयी दिल्ली : महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की करोड़ों की कीमती घड़ी भारत के असम के शिवसागर में पुलिस ने आज शनिवार सुबह खोज निकाली। घड़ी के साथ ही माराडोना को करोड़ों का चूना लगाने वाला शख्स भी असम में पकड़ा गया। दो वर्ष पूर्व असम के शिवसागर जिले के रहने वाले इस शख्स ने उनकी करोड़ों की कीमती घड़ी उड़ा ली थी। असम पुलिस ने दुबई पुलिस के साथ मिलकर दिग्गज फुटबॉलर की घड़ी चुराने वाले वाजिद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।

दुबई में उड़ा ली थी फुटबॉलर की कीमती घड़ी

जानकारी के अनुसार वाजिद हुसैन के पास से पुलिस ने वह हुब्लोट घड़ी भी बरामद कर ली है। असम पुलिस ने भारतीय संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से दुबई पुलिस से इस मामले में समन्वय स्थापित किया था। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर लिखा कि महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की घड़ी को बरामद कर लिया गया है और वाजिद हुसैन को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

swatva

दुबई में गार्ड था शख्स, असम ने बताया

असम पुलिस ने आज शनिवार सुबह चार बजे शिवसागर से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी दुबई में दिवंगत फुटबॉलर माराडोना के सामान का भंडारण करने वाली कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। वहीं पर उसने माराडोना की हुब्लोट घड़ी चुरा ली थी और असम आ गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here