आरा में आरके सिंह के समर्थन में शाह ने मांगे वोट

0

आरा : आरा रमना मैदान में एक चुनावी जान सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा की देश ने मन बना लिया है की उसे एक मजबूत नेतृत्व चाहिए और यह नेतृत्व उन्हें सिर्फ मोदी ही दे सकते है। मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है, आज भारत का नाम मजबूत देशो में गिना जा रहा है। आरा संसदीय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह के लिए उन्होंने यह सभा की।

शाह की इस चुनावी सभा में शामिल होने के लिए जिले के सभी क्षेत्र से लोग आए थे। इस चिलचिलाती धुप में भी लोगो की संख्या में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही थी। लोग पूरे जोर-शोर से मोदी, शाह और आरके सिंह के समर्थन में नारे लगा रहे थे।

swatva

बता दे की आरा लोकसभा सीट के लिए चुनाव सातवे चरण में यानी 19 मई को होनी है। आज ही आरके सिंह के समर्थन में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने भी एक चुनावी सभा की और बताया की मोदी के नेतृत्व में भारत की शान पूरे विश्व में बढ़ी है, उन्होंने सरकर की कई योजनाओ की भी चर्चा की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here