आरा में डीएम आवास के निकट एनएसयूआई अध्यक्ष को मारी गोली

0

आरा : बेखौफ अपराधियों ने आज रविवार को आरा शहर में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के जिलाध्‍यक्ष समेत दो लोगों को छलनी कर दिया। वारदात को डीएम आवास के काफी निकट अंजाम दिया गया। दोनों घायलों को चिंताजनक हालत में आरा के एक प्राइवेट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरा के नवादा थाना क्षेत्र में डीएम आवास के निकट से आज एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह अपने किसी परिचित के साथ गुजर रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार हमलावरों ने उनपर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली लगते ही वे वहीं गिर गए और बदमाश आराम से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। डीएम आवास के निकट हुई इस घटना से लोगों में अफरातफरी मच गई।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here