आरा मामले में आरके सिंह ने चुनाव आयुक्त से बात की, गृह मंत्रालय को जांच के निर्देश

0

आरा : आरा मामले में गृह मंत्रालय ने बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की बात की है। इससे पूर्व आरके सिंह ने भारतीय चुनाव आयुक्त को सारी स्थिति से अवगत करवाया और अविलंब प्रशासन के दोनों मुखिया को बदलने का आग्रह किया। चुनाव आयुक्त ने इस मामले पर भारतीय गृह मंत्रालय को निर्देश दिया है कि तत्काल जाँच कर आवश्यक कदम उठाए।

गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के दिन आरा से भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह के सचिव संदीप कुमार मिंटू पर भोजपुर मुफस्सिल थानाध्यक्ष रविन्द्र राम ने गोली चला दी थी। इस हमले में संदीप कुमार मिंटू बाल-बाल बच गए थे। थानाध्यक्ष ने इसके बाद श्री मिंटू के साथ गए भाजपा कार्यकर्ता शम्भू चौरसिया से मारपीट शुरू कर दी तथा उन्हें घायल कर दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आरा जिला के संयोजक राघवेंद्र कुमार एवं आनंद कुमार सिंह भाजपा के नगर उपाध्यक्ष को भी बुरी तरह मारा गया था।

swatva

इस घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आरके सिंह ने थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि आरा जिले के डीएम व एसपी का स्थानांतरण करने के बाद ही वोटों की गिनती शुरू हो, क्योंकि उनके रहते ईवीएम सुरक्षित नहीं है। देश के गृहसचिव रह चुके आरके सिंह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के कुछ पदाधिकारी बेवजह भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं। आरके सिंह ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है, तो वे मतगणना के दौरान अनशन करेंगे।
(सुजीत सुमन)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here