अपराधियों संग फोटो खिंचवाने को फर्जी यात्रा कर रहे तेजस्वी : जदयू

0

अरवल : अरवल परीसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आज जदयू प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा संविधान बचाओ न्याय यात्रा फर्जी यात्रा है। तेजस्वी यादव पारिवारिक अनुकंपा के आधार पर नेता बने हैं। उनकी संविधान बचाओ न्याय यात्रा असल में अपराधी बचाव यात्रा है क्योंकि सिवान, गोपालगंज सहित कई जगह पर जाते हैं तो वहां उन्हें दर्जनों मुकदमे में वांछित अपराधियों से मिलना होता है। उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं। उन्होंने कहा कि जदयू अपनी बुनियादी नीतियों से कभी समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि 2005, 2010 तथा 2015 में जदयू अपने बुनियादी नीतियों के तहत ही चुनाव लड़ा था। नीतियों के तहत ही जदयू सरकार ने कार्य किया। 2015 में जदयू—राजद साथ मिलकर चुनाव लड़े थे लेकिन जदयू का 7 निश्चय संबंधी अपना वादा भी था। जदयू—भाजपा गठबंधन की सरकार में भी 7 निश्चय पर सरकार काम कर रही है और सफलता भी मिल रही है। 7 निश्चय के मुद्दे पर सूबे के आम लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद महिलाओं के प्रति अपराध में काफी कमी हुई है। शराबबंदी के कारण हत्या में लगभग 63 फ़ीसदी, डकैती में 80 फ़ीसदी, सेंधमारी मैं 66 फ़ीसदी, बलात्कार में 80 फीसदी तथा सड़क डकैती में शत प्रतिशत कमी आई है। उन्होंने कहा कि लालू राबड़ी की सरकार में 14 नरसंहारों में 175 लोग मारे गए थे। लालू—राबड़ी की सरकार में केवल अपराध—घोटाले का बोलबाला था। विकास का नामोनिशान नहीं था। लेकिन 2006 से 2017 तक नीतीश कुमार के शासनकाल में 496 किलोमीटर पथ की स्वीकृति दी गई जिसमें 419 किलोमीटर पथ का निर्माण कार्य पूरा हो गया। 76 किलोमीटर पथ निर्माणाधीन है जबकि 278 किलोमीटर प्रस्तावित है। अब एक बाद फिर जदयू अपने काम के बल पर आगामी 2019 के लोस चुनाव में जाने को तैयार है। लोगों का भरपूर समर्थन पार्टी को प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर श्वेता विश्वास, अंजुम आरा, कुर्था विधायक सत्यदेव सिंह एवं जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल उपस्थित थे।
कृष्ण बल्लभ नारायण सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here