अपनी गिरफ्तारी की ढोल क्यों पीट रहे कन्हैया?

1

पटना : बापू की पूण्यतिथि पर CAA और एनआरसी के विरोध में आज गुरुवार को बिहार के मोतिहारी एक यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे जेएनयू ब्रांड कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी खुद कन्हैया ने अपने ट्वीट के जरिये दी। इसके अनुसार बापू-धाम चंपारण स्थित भितिहरवा आश्रम के बाहर पुलिस ने कन्हैया को हिरासत में लिया। इधर प्रशासन ने कन्हैया के हिरासत में लिये जाने की पुष्टि तो नहीं की लेकिन वह उनकी हरकतों पर नजर बनाए हुए है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कन्हैया वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद कन्हैया ने अपने टि्वटर अकाउंट से जानकारी दी कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है जिसके बाद उन्होंने वहां धरना देना शुरू किया है।

swatva

विदित हो कि कन्हैया ने CAA-NRC के विरोध में कल ही यात्रा की घोषणा की थी। लेकिन जिस तरह वह अपने आपको हिरासत में लिये जाने की ढोल पीट रहे हैं, उसे देखते हुए प्रशासन काफी सतर्क है। अधिकारियों ने किसी भी कीमत पर माहौल खराब नहीं करने देने की बात कही।

दूसरी तरफ, कन्हैया कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई वीडियो जारी किए हैं, जिसमें वह भाषण देते या लोगों को समझाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कन्हैया कुमार के आसपास पुलिस अधिकारी भी मौजूद दिख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here