अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध विवि के विरोधियों पर हल्लाबोल!

0

गया/चतरा/जोरी : गया के निकट झारखंड के चतरा जिले के जोरी प्रखंड अंतर्गत दंतार(बुढिगड़ा) में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय विश्विद्यालय के निर्माण में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ रविवार को जोरी के काली मंदिर में गांव के लोगों ने एक बहुत बड़ी सभा की। सभा में उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इस अंतर्राष्ट्रीय विवि के काम में अवरोध डालने वाले गांव गणराज्य संस्था के विनय सेंगर और उनके समर्थकों को शीघ्र गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया। मंदिर परिसर में जोरी प्रखंड के 7 पंचायतों से हजारों की संख्या में ग्रामीण जुटे थे। विश्विद्यालय निर्माण को लेकर आयोजित सभा को जिला परिषद सदस्य कौलेश्वर गंझू, जोल्डिहा के मुखिया सरजू गंझू, मुखिया विनोद यादव, भाजपा नेत्री सविता तिवारी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका यादव, भूमि दाता सौरभ यादव आदि लोगों ने सम्बोधित किया। मालूम हो कि गांव गणराज्य के विनय सेंगर व उनके समर्थकों ने पिछले दिनों विश्वविद्यालय निर्माण के लिए भूमि सर्वे हेतु आये विदेशी मेहमानों, बौद्ध मिशन के सचिव जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं अंचलाधिकारी रामसुमन पर हमला कर दिया गया था। वे लोग वहां विश्वविद्यालय के निर्माण किये जाने का विरोध कर रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि उक्त संगठन लोगों को जागरूक होने नहीं देना चाहता। वक्ताओं ने कहा कि बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय विश्विद्यालय का निर्माण होना चतरा जिला के लिए गर्व का विषय है और हमारा क्षेत्र विश्व के नक्शे पर नजर आएगा।

(अखिलेश कुमार)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here