अब दूसरे P जैन के देशभर में 35 ठिकानों पर छापा, कई कंपनियों के मालिक हैं सपा MLC

0

नयी दिल्ली : आज तड़के आयकर विभाग की टीम ने तीन राज्यों में इत्र के दूसरे बड़़े कारोबारी एक और पी जैन के 35 ठिकानों पर एकसाथ छापे मारे। इत्र कैश कांड के बाद से ही इस खेल के दूसरे खिलाड़ियों पर केंद्रीय एजेंसियां निगाहें टिकाये थीं। आज एक साथ मुंबई, गुजरात, कानपुर, कन्नौज, हाथरस और नोएडा में आईटी की टीम ने सपा एमएलसी और दूसरे पी जैन उर्फ पुष्पराज जैन के ठिकानों पर रेड डाली। ये दूसरे पी जैन वही हैं जिन्होंने समाजवादी इत्र लॉन्च की थी।

18 कंपनियों और फर्मों के मालीक हैं सपा MLC

जानकारी के अनुसार सपा एमएलसी पुष्पराज जैन कुल 18 कंपनियोंं और फर्मों के मालिक हैं। इसके अलावा वे 12 और कंपनियों के डाइरेक्टर और 5 कंपनियों में पार्टनर भी रह चुके हैंं। हाथरस में पुष्पराज जैन की कोठी और फैक्ट्री पर, कानपुर में उनके दफ्तर, मुंबई मेंं इनकी कंपनी के दफ्तर और गुजरात में भी इनके कुछ ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। लखनऊ और अन्य जगहों पर भी सर्चिंग चल रही है। पुष्पराज जैन की मुंबई स्थित कंपनी से दुबई तथा आबूधाबी आदि मध्य पूर्व के दोशों को इत्र निर्यात करते हैं।

swatva

कुछ और मछलियों पर आईटी रख रही नजर

आज कन्नौज में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुष्पराज जैन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही आईटी का रेड पड़ गया। हालांकि इत्र के काले कारोबार में मलिक मियां समेत अभी और भी कई खिलाड़ियों की खुफिया पड़ताल चल रही है। यदि एजेंसियों को थोड़ा भी कुछ काला दिखा तो वे कार्रवाई करने से पीछे नहीं रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here