मोदी विरोधियों को एक और झटका, चंद्रबाबू नायडू करेंगे द्रौपदी मुर्मू को सपोर्ट

0

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति चुनाव में टीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान किया है। श्री नायडू के इस ऐलान को शरद पवार और ममता की अगुवाई वाले तमाम मोदी विरोधी विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। टीडीपी प्रमुख और आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उनकी पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का निर्णय किया है। द्रौपदी मुर्मू को भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में देखना उन्होंने अद्भुत बताया।

टीडीपी के 3 सांसद और 23 विधायक

नायडू के लोकसभा में तीन एमपी और आन्ध्र विधानसभा में 23 विधायक हैं। इसके साथ ही इसे देश में मोदी विरोधी एकजुट विपक्ष की संभावना पर भी तुषारापात के रूप में देखा जा रहा है। नायडू ने 2019 के चुनावों से पहले एनडीए छोड़ दिया था। नायडू के ऐलान से द्रौपदी मुर्मू की जीत भी तय मानी जा रही है।

swatva

विपक्षी एकता को लगा बड़ा झटका

सबसे बड़ा झटका शरद पवार, केसीआर और ममता को लगा है। ये तीनों नेता लगातार पिछले दो वर्षों से मोदी विरोधी तीसरे मोर्चे या किसी तगड़े विपक्षी गठबंधन पर काम कर रहे थे। लेकिन पहले वामपंथी पार्टियों ने उन्हें टका सा जवाब दे दिया। उसके बाद यशवंत सिन्हा को विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया। लेकिन इसपर भी खुद श्री सिन्हा की तृणमूल पार्टी चीफ ममता बाद में डोलती नजर आईं। ममता बनर्जी ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि अगर बीजेपी उनसे मुर्मू के नाम पर विचार करती तो वह भी समर्थन कर सकती थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here