छात्राओं के विरोध प्रदर्शन से नाराज अरविंद महिला कॉलेज की प्रिंसिपल ने जताई नराजगी, कही ये बात

0

पटना : बिहार में लड़कियों की शिक्षा को उत्कृष्ट करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है। वहीं, इन सब योजनाओं के बीच राजधानी पटना में संचालित अरविंद महिला कॉलेज में गुरूवार यानी आज स्नातक पार्ट दो की छात्राओं द्वारा कॉलेज कैंपस में जमकर हंगामा मचाया है।

दरअसल, अरविंद महिला कॉलेज के छात्राओं का आरोप है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर कॉलेज में पैसे की अवैध वसूली की जा रही है। इसके अलावा छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

swatva

प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर अतिरिक्त राशि की डिमांड

मालुम हो कि,अरविंद महिला कॉलेज में इन दिनों स्नातक पार्ट 2 के लिए परीक्षा फॉर्म भर जा रहा है। जिसको लेकर आज छात्राएं कॉलेज पहुंची थी। यहां पहुंचते ही उन्हें जानकारी मिली कि प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर कॉलेज प्रशासन के द्वारा 500 ₹ अतिरिक्त राशि की डिमांड की जा रही है। इन छात्रों का कहना है कि ऐसा कोई सरकारी आदेश नहीं है। यह सिर्फ कॉलेज प्रबंधन द्वारा मनमाने तरीके से वसूला जा रहा है।

वहीं, विरोध कर रही कुछ अन्य छात्राओं का कहना था कि कॉलेज का गार्ड फॉर्म भरने के लिए रात के समय में छात्राओं को बुलाता है। ऐसा शायद ही किसी कॉलेज में देखने को मिलता है। जब इस मामले में कॉलेज की प्रिसिंपल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह गंभीर आरोप है। जिसकी जांच कराई जाएगी। वहीं, उन्होंने वसूली की बात से इनकार किया है।

इसके साथ ही कॉलेज की प्रिसिंपल ने हंगामा करनेवाली छात्राओं को लेकर कहा कि यह असमाजिक प्रवृत्ति के हैं। हंगामा करने से न सिर्फ यहां के स्टाफ, बल्कि कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं को भी परेशान हुई है। ये लोग बदतमीज लड़कियां है। उन्होंने कहा कि यदि इनको शिकायत करनी थी तो शांतिपूर्वक अपनी मांग रख सकती थी।

वहीं कॉलेज के द्वारा 500 रुपए अतिरिक्त वसूले जाने की मांग को वाजिब करार देते हुए उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को किसी प्रकार की सहायता नहीं मिलती है। ऐसे में कॉलेज के मैंटनेंस के लिए छात्राओं से ही अतिरिक्त फीस ली जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध वसूली तब कहते जब इसकी रसीद नहीं देते, यहां सभी को रसीद दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here