अनंत सिंह के करीबियों के घर ताबड़तोड़ छापे, 9 एमएम पिस्टल बरामद

0

पटना : पटना पुलिस ने मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को घेरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आज उसी क्रम में अनंत सिंह के करीबी जाने वाले लोगों के विरुद्द बाढ़ पुलिस ने कई जगह छापे मारे तथा हथियार व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। बाढ़ में कुल आठ जगहों पर छापेमारी की गयी है। जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह और भगत मुखिया के ठिकानों पर रेड डाली गई है। प्रताप सिंह के घर से 9 एमएम की पिस्टल बरामद हुई है। जबकि प्रताप सिंह छापेमारी के वक्त घर में नहीं था। इसके बाद जलगोविंद गांव में छापेमारी हुई। भगत मुखिया और उसके कुछ सहयोगियों के घर पुलिस ने जब दबिश दी तो वह फरार पाया गया। पुलिस ने उसके परिजनों को उसका सरेंडर कराने की चेतावनी दी। कई अन्य जगहों पर भी दबिश दी गई है। रेड के बाद रात दो बजे से सुबह चार बजे तक हाइवे पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई। बाढ़ की एएसपी लिपी सिंह ने बताया कि बेरना गांव के एक निवासी के द्वारा एक मामला दर्ज कराया गया था। उसे लगातार धमकी दी जा रही थी। उन्होंने ऐसे तत्वों से सख्ती से पेश आने की बात कही तथा भरोसा दिलाया कि कितना भी बड़ा से बड़ अपराधी हो, पुलिस उनको नहीं बख्शेगी। ज्ञात हो कि जबसे अनंत सिंह ने मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की मंशा व्यक्त की है, तब से उनको घेरने की तैयारी शुरू हो गयी।
(रमाशंकर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here