अनंत सिंह पर UAPA व देशद्रोह की धाराओं के तहत मामला दर्ज

0

पटना : मोकामा से निर्दलीय विधायक व बाहुबली अनंत सिंह के खिलाफ यूएपीए व देशद्रोह की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यह धारा आतंकी गतिविधि से जुड़े होने पर लगायी जाती है। शायद अनंत बिहार के पहले वैसे शख्स हैं, जिनके खिलाफ अनलाॅफुल एक्टिवीटिज प्रीवेंशन एक्ट की धारा लगाई गई है।

Image result for अनंत सिंह के पैतृक आवास लदमाबता दें कि अनंत सिंह के पैतृक आवास लदमा में पुलिस की करीब 28 घंटें तक चली कार्रवाई के बाद एक एके-47, दो हैंड ग्रेनेड तथा अन्य प्रतिबंधित विस्फोटक बरामद हुए थे। एक-47 वाईव्रेंट है और उसे वैज्ञानिक तरीके से नीले रंग के कार्बन में लपेट कर रखा गया था। हैंड ग्रेनेड को भी छिपा कर रखा गया था। कार्बन में छिपाने की वजह यह थी कि उसे मेटल डिटेक्टर से बचाया जा सके। जांच में जुटे एनआईए के एक अफसर ने बताया कि यह आतंकी मस्तिष्क का द्योतक है। राजीव गांधी की हत्या में भी कथित आतंकी थेन मोई राजा रत्नम उर्फ धनु भी विस्फोटक को श्रीपेरूबुंदुर में कार्बन में ही लपेट कर ले गयी थी और कई वैज्ञानिक जांच के घेरे से निकल गयी थी।

swatva

Image result for एएसपी लिपि सिंहइस संबंध में ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्र तथा एएसपी लिपि सिंह ने कहा कि स्थानीय बाढ़ थाने में विधायक अनंत सिंह के खिलाफ यूएपीए तथा देशद्रोह की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। काफी अनुसंधान व कानूनी सलाह-मशविरे के बाद यह धारा उन पर लगायी गयी है क्योंकि बरामद हथियार प्रतिबंधित हैं। बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह को इस केस का आईओ बनाया गया है।

मुंगेर डीआईजी मनु महाराज भी करेंगे एके-47 की जांच

Image result for मुंगेर डीआईजी मनु महाराजइधर मुगेर के डीआईजी मनु महाराज ने भी पटना पुलिस से सम्पर्क साधते हुए यह जानने की कोशिश की है कि कहीं बरामद हथियार मुंगेर के तो नहीं हैं। पटना पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि वह हथियार मुगेर का हो सकता है। इस संबंध में बता दें कि वर्षों पहले हथियारों के सौदागरों ने कानपुर आर्डिनेंन्स फैक्ट्री से एके-47 के कई पार्ट उड़ा लिये थे। वे पार्टस मुगेर में ही लाये गये थे। इस बात की जानकारी एनाईए के एक अफसर ने दी। इस संबंध में मुंगेर डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि उन्होंने बाजाप्ता इसकी जांच शुरू कर दी है।

अनंत ने अनंत कोशिेशें की सीएम से बात करने की

सूत्रों ने बताया कि कल से आज तक अनंत सिंह ने दर्जनों बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करने की कोशिश की। पर, सब नाकाम। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आरा जाने का था। पर, ऐन वक्त पर पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली की बिगड़ी हालत के कारण वे दिल्ली रवाना हो गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here