अनंत का आरोप, मंत्री नीरज और एएसपी लिपि सिंह कर रहे मनमानी

0

पटना : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने हत्या की सुपारी देने के मामले में आज अपना वॉयस सैंपल देने के बाद नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए अनंत ने कहा कि इस सारे खेल के पीछे मंत्री नीरज सिंह और बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह जो जदयू सांसद आरसीपी सिंह की बेटी हैं, का मिलाजुला हाथ है।

नीरज सिंह मोकामा से चाह रहे चुनाव लड़ना

आज पुलिस मुख्यालय से बाहर निकलने के बाद अनंत सिंह ने कहा कि मंत्री नीरज सिंह मोकामा से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसलिए वो मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। अनंत ने कहा कि जिस भोला सिंह की हत्या की सुपारी देने की बात कही जा रही है, वह बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह साथ उठता—बैठता है। जो अपराधी पकड़े गए हैं, उनसे मेरे खिलाफ मारपीट कर बयान दिलवाया गया है। अभी तक चार बार आवाज का सैंपल दिया है। अब तो पुलिस का काम है कि वो सच को साबित करे। लेकिन अगर पुलिस लिपि सिंह और मंत्री नीरज के मन से चलेंगे तो हम निर्दोष साबित नहीं होंगे। भोला सिंह कुख्यात अपराधी है जिसे सीबीआई भी खोज रही है। लेकिन बाढ़ की एएसपी उसकी खातिरदारी कर रही है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here