BJP की बैठक में शामिल हुए अमित शाह, लोकसभा को लेकर तो नहीं बनी रही बड़ी योजना !

0

पटना : भाजपा के संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन है। ये बैठक पटना के ज्ञान भवन में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक साथ मौजूद है। इस बैठक में भाजपा के साथ मोर्चों के लगभग 700 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। बैठक के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सभी प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

गौरतलब हो कि, इससे पहले इस बैठक का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को किया इस दौरान उन्होंने भाजपा के नेताओं को देश भर में परिवारवाद भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति के खिलाफ अभियान चलाने की बात भी कही उन्होंने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा चैलेंज वंशवाद की राजनीति को खत्म करना है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि भाजपा के नेता तुष्टीकरण के आधार पर नहीं बल्कि सेवा के आधार पर आगे बढ़ते हैं और लोगों के बीच जाते हैं।

swatva

बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। अमित शाह 2019 की रैली के बाद पहली बार पटना में आयोजित भाजपा की संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बिहार आना राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है बताया जा रहा है कि पिछले दिनों जिस तरह एनडीए में शामिल दलों द्वारा अलग-अलग बयान दिए जा रहे थे, इससे एनडीए के ऊपर टूट का खतरा मंडराया हुआ है, ऐसे में शायद अपने पार्टी नेताओं और संगठन के प्रतिनिधियों को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कोई आवश्यक निर्देश भी दे सकते हैं। अमित शाह लगभग रात 10:00 बजे तक पटना में रहेंगे उसके बाद वह वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here