अमित शाह की बिसात पर नीतीश ही होंगे बिहार एनडीए के ‘शाह’

0

पटना : भाजपा अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में भाजपा—जदयू में खटपट की तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए यह क्लियर कर दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे। भाजपा—जदयू गठबंधन अटूट है और नीतीश के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा के लिए चुनाव अगले वर्ष अक्टूबर में संभावित है।

सियासी अटकलों पर लगा विराम

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि गठबंधन में हमेशा अपनी पार्टी के विस्तार के लिए प्रयास होते हैं। इसे लेकर तल्खी भी हो जाती है। लेकिन ऐसी तल्खी को हमेशा एक स्वस्थ गठबंधन का पैमाना माना जाना चाहिए। बस मत-भेद मन-भेद में नहीं बदलना चाहिए। लेकिन उन्होंने यह साफ कहा कि जदयू और भाजपा विस चुनाव में एक साथ नीतीश जी के नेतृत्व में ही उतरेंगे। यह बात सभी को एकदम स्पष्ट समझ लेना चाहिए।

swatva

भाजपा के नीतीश विरोधी गुट को झटका

अमित शाह ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा और जदयू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैंं। राज्य में वे वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। श्री शाह के इस बयान के बाद वे सारी सियासी अटकलें खत्म हो गईं हैं जिनमें यह कहा जा रहा था कि बीजेपी और जदयू अलग-अलग विस चुनाव लड़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here