बिहार पुलिस की सभी छुट्टी रद्द, अब होगा लॉकडाउन का सख्ती का पालन

0

पटना : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर काफी तेजी से फैल रहा है। वहीं बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए बिहार सरकार ने आगामी 15 मई तक संपूर्ण तालाबंदी का ऐलान किया है। वहीं लॉकडाउन के एलान के बाद सरकार ने सभी पुलिस कर्मियों और पदाधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है।

बिहार सरकार के आदेश के अनुसार बिहार पुलिस कर्मियों की सभी प्रकार की छुट्टी अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। हालांकि किसी विशेष परिस्थिति में छुट्टी स्वीकृत की जा सकती है।

swatva

जानकारी हो की बिहार में लागू लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है और लॉकडाउन के सफल क्रियान्वयन में राज्य पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसे लेकर सरकार ने यह निर्देश जारी किया है। राज्य में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश की प्रति सभी रेंज आईजी-डीआईजी और एसएसपी व एसपी को भेज दी गई है।

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here