अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, नदियों में फिर उफान

0

पटना : बिहार में अगले 72 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में भारी तो बिहार के बाकि हिस्से में मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए बाढ़ प्रभावित जिलों में एक बार फिर खतरा बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों से नेपाल और उत्तर बिहार में जारी बारिश के कारण कोसी-सीमांचल के जिलों में नदियों का जलस्तर फिर बढऩे लगा है। जानकारी के अनुसार राज्‍य के 12 जिलों के 1123 पंचायतों में 69.27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बारिश के कारण फिर आने वाली बाढ़ में ये आंकड़े और बढ़ने तय हैं। मौसम विभाग ने सर्वाधिक 135 एमएम बारिश की आशंका मधुबनी में की है। उधर बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटे में ठनका से कई लोगों की जान जाने की सूचना है। बुधवार को दिन के 12 बजे पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में वज्रपात से 4 लोगों की मौत हो गई। यहां के पटपरिया बीन टोली में 2 और टलवा गांव में एक तथा गोविंदगंज के सरैया में एक व्यक्ति की मौत हुई। इससे पहले प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 30 लोगों की ठनका गिरने से मौत हो गई थी।

नदियों में उफान, चंपारण में गाइड बांध टूटा

खबर है कि प. चंपारण में सिंगहा नदी पर बना गाइड बांध टूट गया है जिससे रामनगर प्रखंड के गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। मसान, सुखौड़ा, कापन, भलुई, सिंगहा नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। कई गांवों पर दबाव बढ़ गया है। सुखौड़ा नदी का जलस्तर बढऩे से प्रखंड के पथरी गांव में पानी घुस गया है। साथ ही दोन क्षेत्र में भी आवागमन ठप हो गया है। हरिहर पुर गांव के समीप बाढ़ सुरक्षात्मक बांध में दरार आने से ग्रामीण दहशत में हैं।

swatva

वज्रपात से 24 घंटे में 30 की मौत

बुधवार को दिन के 12 बजे पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में वज्रपात से 4 लोगों की मौत हो गई। यहां के पटपरिया बीन टोली में 2 और टलवा गांव में एक तथा गोविंदगंज के सरैया में एक व्यक्ति की मौत हुई। बिहार में कई जिलों में पिछले 24 घंटे में व्रजपात से 30 लोगों की मौत हो गई है। सबसे अधिक जमुई में ठनका गिरने से आठ लोगों की मौत हुई। औरंगाबाद में भी सात लोगों की मौत हो गई। बांका, नालंदा, भागलपुर, मुंगेर में व्रजपात से मौत होने की सूचना है। बांका, भागलपुर, नालंदा व सासाराम में वज्रपात ने 11 लोगों की जान ले ली। बांका में व्रजपात से अलग-अलग स्‍थानों पर पांच लोगों की मौत हुई। भागलपुर, नालंदा व सासाराम में दो-दो लोगों की मौत वज्रपात से हो गई। मुंगेर, कटिहार व अरवल में भी एक-एक व्‍यक्ति की मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here