सुधाकर के बाद अब इस RJD MLA ने नीतीश को लताड़ा

0

पटना : आरजेडी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ गहरा असंतोष पनपने लगा है। पूर्व मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह पहले से ही उनकी बखिया उधेड़ रहे थे। आज सोमवार को एक और राजद विधायक विजय मंडल ने नीतीश कुमार पर जमकर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में जब इतने सालों से शासन के बाद भी आप विकास नहीं कर पाये तो अब अपनी यात्रा से क्या समाधान निकालेंगे। विजय मंडल दिनारा विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक हैं।

विस परिसर का वीडियो वायरल

श्री मं​डल ने उक्त बातें विधानसभा परिसर में विपक्षी भाजपा के एक विधायक से बातचीत में कही जिसका वीडियो आज वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके साथ बगल में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता जीवेश मिश्रा खड़े थे। विजय मंडल श्री मिश्रा से मुखातिब होकर अपने दिल की बात कह रहे थे—’जीवेश जी लोहिया ने कहा था कि रोटी और सत्ता को बदलते रहो। रोटी जल जाएगी और सत्ता निरंकुश हो जाएगी। आज सत्ता निरंकुश हो गई है। कहीं भी ब्लॉक में चले जाइए। क्या सही है? एक बीडीओ और सीओ सही नहीं मिलेंगे’।

swatva

समाधान यात्रा पर उठाए सवाल

इस दौरान दोनों नेता आपस में नीतीश को सीएम बनाए रखने पर तू—तू, मैं—मैं करते नजर आए। विजय मंडल बीजेपी को तो जीवेश मिश्रा आरजेडी को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। विजय मंडल ने वीडियो में आगे कहा कि बिहार में सड़कों का जाल रघुवंश बाबू ने बिछाया। बिजली यूपीए वन की देन है। जबकी इसकी उपलब्धि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हड़प गए।

किसानों को नहीं मिल रहा यूरिया

श्री मंडल ने कहा कि नीतीश अपनी यात्रा में अधिकारियों पर लगाम लगाएं। सचिवालय से प्रखंड तक भ्रष्टाचार है। आप किस समाधान के लिए निकले हैं। किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा, सबसे गरीब किसान है और उसपर सरकार का कोई ध्यान ही नहीं है। आज बिहार में सत्ता निरंकुश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here