दिवाली के बाद बिहार BJP को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, इन नामों की चर्चा तेज

0

पटना : देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय बिहार दौरे पर आने के उपरांत भाजपा प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की भनक लगनी शुरू हो गई है। कहा यह जा रहा है कि दिवाली से पहले बिहार भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। इसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से नाम भी लगभग तय कर लिए गए हैं।

दरअसल, बिहार भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल 14 सितंबर को ही समाप्त हो गया है। वहीं, इनके कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिन नामों की चर्चा सबसे अधिक चल रही है, उसके मुताबिक संजीव चौरसिया, सुशील कुमार मोदी, प्रदीप कुमार, प्रमोद चंद्रवंशी का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालंकि, चर्चा इस बात की भी है कि संजय जायसवाल को भी रिपिट किया जा सकता है।

swatva

इन नामों में सबसे अधिक चर्चा में जिनका है वह वर्तमान में पार्टी के महामंत्री और दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया का है। इनके पिता भी भाजपा के नेता हैं और वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल भी है। इसके अलावा प्रदीप कुमार अररिया के सांसद है। वहीं, प्रमोद चंद्रवंशी का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चल रहा है, वह वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हैं।

इधर, इसको लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर तंज कसा है।ललन सिंह ने कहा है कि सुशील मोदी जी हम चाहते हैं कि आपको पदोन्नति दी जाए लेकिन आपका डिमोशन हो रहा है। आप फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं।’ हालांकि सुशील मोदी ने उन्हें वहीं पर उन्हीं के लहजे में जवाब दिया कि आप मुंगेर के जिलाध्यक्ष बनाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here