Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

Featured पटना बिहार अपडेट बिहारी समाज राजपाट

22 दिन तक चलकर, 22 मार्च को संपन्न होगा बजट सत्र

पटना : बिहार विधानमंडल का सत्र की शुरुआत 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। सबसे पहले दिन विधानमंडल का संयुक्त सत्र होगा जिसमें राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद दिन के 11.30 में बिहार विधान मंडल के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक होगी।

इसके विधानसभा में राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणिक कृतियों को सदन पटल पर रखा जाएगा, फिर आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके उपरांत शोक प्रकाश के बाद पहले दिन का काम समाप्त होगा।

वहीं 20 और 21फरवरी को विधान सभा की बैठक नहीं होगी।22 को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आय- व्यय उपस्थापन होगा। इसके उपरांत राज्यपाल के अभिभाषण के बाद वाद विवाद शुरू होगा। 23 को इस पर सरकार के तरफ से जवाब दिया जाएगा। 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय- व्यययक के संबंधित द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणिका उपस्थापन और फिर सामान्य विमर्श होगा। 25 फरवरी 2021 को आय व्यय पर सामान्य विमर्श एवं सरकार की तरफ से उत्तर दिया जाएगा। 26 फरवरी को 2020-21 की द्वितीय अनुपूरक पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा, इसके बाद विनियोग विधेयक पेश किए जाएंगे। 27 और 28 फरवरी को बैठक नहीं होगी।

इसके 1 मार्च से 5 मार्च तक बजट पर चर्चा होगी। 8 मार्च से 16 मार्च तक बजट पर चर्चा और मतदान और 17 मार्च को सरकार का उत्तर एवं 18 मार्च को राजकीय विधेयक एवं राजकीय कार्य होंगे, 19 से 24 मार्च तक गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे। इस सत्र में कुल 22 कार्य दिवस होगा। इस तरह से विधानसभा का सत्र 19 फरवरी से शुरू होकर 24 मार्च को खत्म होगा।