बिहार सरकार के अपर महाधिवक्ता आशुतोष रंजन पांडे का निधन

0

पटना : बिहार सरकार के अपर महाधिवक्ता आशुतोष रंजन पांडे का 28 मार्च की रात दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया।

जानकारी हो कि आशुतोष रंजन पांडे पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे। उनको हार्ट की बीमारी थी। जिसका इलाज पिछले कई दिनों से दिल्ली में चल रहा था। जिसके बाद पिछले दिनों अचानक से तबीयत खराब होने के बाद उनको राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया।

swatva

मालूम हो कि पांडे कांग्रेस पार्टी से भी जुड़े हुए थे। वह कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी थे।वहीं उनके निधन से बिहार के अधिवक्ताओं एवं विधि वेता में शोक की लहर व्याप्त है।

 

इसके साथ ही उनके निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही भाजपा के नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार शुक्ला ने बताया की बहुत कम दिनों में उन्होंने सीधी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान बनाया था उनका निधन अपूरणीय क्षति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here