एक्टर पवन सिंह ने दे दी RK Singh को टेंशन, आरा से लड़ेंगे चुनाव

0

पटना : भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह ने केंद्रीय मंत्री और आरा के मौजूदा सांसद आरके सिंह को भारी टेंशन दे दिया है। पवन सिंह ने बिहार के आरा संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा तजाई है। पवन सिंह ने कुछ दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी और अब उन्होंने साफ कह दिया कि वे आरा से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

भाजपा के बिहार प्रभारी से खुलेआम जताई इच्छा

पवन सिंह ने बजाप्ता प्लानिंग के साथ अपनी सियासी पारी के लिए बढ़ना भी शुरू कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बाद हाल में पवन सिंह ने भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से भी दिल्ली में मुलाकात की थी। इसी मुलाकात में पवन सिंह ने भाजपा नेतृत्व को अपनी चुनावी इच्छा को खुलकर व्यक्त किया। पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम मोदी की भी तारीफ की और उन्हें देवतुल्य बताया। पवन सिंह ने साफ कर दिया है कि वे आरा से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्हें अब केवल पार्टी के आदेश का इंतजार है।

swatva

आरके सिंह और मीना सिंह भी हैं दावेदार

इधर पवन सिंह की आरा से बतौर बीजेपी कैंडिडेट चुनाव लड़ने की इच्छा वाले बयान के बाद केंद्रीय मंत्री और आरा के मौजूदा भाजपा सांसद आरके सिंह की चिंता काफी बढ़ गई है। उन्हें अब यह एहसास हो चला है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कटने वाला है। दरअसल आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में आरके सिंह कमजोर पड़ रहे हैं। हाल में उनकी आरा में हुई एक सभा में कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच जमकर कुर्सियां चली थी। पार्टी भी यह सब देख रही है। लेकिन मीना सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद आरा में टिकट पर फैसला लेना उतना आसान भी नहीं दिख रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here