वर्षों से फरार चल रहे मगध विवि के पूर्व VC ने किया सरेंडर

0

पटना : भ्रष्टाचार के मामले में फंसने के बाद फरार चल रहे मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी राजेंद्र प्रसाद ने आज बुधवार को सरेंडर कर दिया। जानकारी मिली है कि पूर्व वीसी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। राज्य विजिलेंस की टीम ने उनके खिलाफ कई प्रकार के आरोप मिलने के बाद छापेमारी की थी। इसमे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता के मामले भी शामिल हैं। स्पेशल विजिलेंस टीम लगातार उनकी तलाश में छापामारी कर रही थी।

मगध विवि के पूर्व वीसी के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बोधगया, गोरखपुर, पटना समेत कई ठिकानों पर नवंबर 2021 में छापेमारी की थी। इस दौरान 3 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ था। इसके अलावा उनकी 30 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का भी पता चला। विजिलेंस ने उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन वे नहीं आए और अंतत: फरार हो गए थे।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here