अब तक कैबिनेट सहयोगियों के नाम तय नहीं, क्या नीतीश अकेले लेंगे शपथ?

0

पटना : मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार सातवीं बार शपथ लेंगे। आज दोपहर हुई बैठक में इस बात का निर्णय हो गया कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। इसके बाद नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। राज्यपाल ने 16 नवंबर को शाम 4:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह का समय निर्धारित किया है।

नीतीश के साथ और किसका होगा शपथ

इस बीच ख़बर यह है कि नीतीश कुमार को कल शाम 4:30 बजे शपथ लेना है लेकिन अभी तक इस बात का निर्णय नहीं हुआ है की बिहार के उप मुखिया कौन होंगे। मुख्यमंत्री आवास पर इसको लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा लगातार चालू है। हालांकि देर शाम तक जो बातें निकल कर सामने आ रही थी उस बात के मुताबिक बिहार में इस बार उत्तर प्रदेश के तर्ज पर दो उपमुख्यमंत्री रखने की बात चल रही थी, लेकिन नीतीश कुमार इस बात पर राजी नहीं हुए थे। मसला सिर्फ यह नहीं है कि बिहार का उप मुख्यमंत्री कौन होगा मसला यह भी है कि अभी तक इस बात की भी पुष्टि नहीं हुई है इसका नीतीश कुमार के साथ कौन-कौन से नेता शपथ लेंगे और उन्हें कौन सा विभाग दिया जाएगा।

swatva

उप मुख्यमंत्री के नामों से सहमत नहीं नीतीश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार किसी मंत्री का नाम इसलिए नहीं बता रहे हैं क्योंकि वह अभी तक सुझाया गए उप मुख्यमंत्री के नामों से सहमत नहीं हैं। उप मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा में जो नाम सामने आए वह नाम है तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, नीतीश कुमार इस नाम को लेकर सहमत नहीं है उसी कारणवश अभी तक इसे मंत्री बनाया जाए इस बात की भी लिस्ट तैयार नहीं हुई है।

हालांकि ताजा जानकारी के अनुसार काफी जद्दोजहद के बाद नीतीश कुमार मंत्री परिषद की लिस्ट बनाने को तैयार हो गए हैं जिसके बाद एनडीए के कुछ नेता मुख्यमंत्री आवास पर मिलकर इस लिस्ट को तैयार कर रहे हैं। इन प्रमुख नेताओं में से बिहार चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, संगठन मंत्री नागेंद्र जी मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here