अब बिहार बंद नहीं, राबड़ी बचाओ पर लग गए जगदानंद

0

पटना : बिहार राजद अध्यक्ष जगदानंद के नेतृत्व में पूरी पार्टी अब अपनी नेत्री और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को दहेज उत्पीड़न केस में बचाने में लग गई है। आज मंगलवार को बिहार बंद पर जगदानंद सिंह मीडिया ब्रिफींग करने वाले थे। लेकिन अचानक उन्होंने इसे कैंसिल कर दिया। बहू ऐश्वर्या के उत्पीड़न और दहेज को लेकर राबड़ी देवी पर दर्ज केस ने पूरी पार्टी को बैकफुट पर कर दिया।

एसएसपी को घुमाया फोन, पुलिस पर आरोप

जगदानंद सिंह ने राबड़ी देवी पर दर्ज प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद पटना की एसएसपी को फोन घुमा दिया। उन्होंने एसएसपी से इस मामले में पुलिस द्वारा जल्दबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसएसपी से न्यायपूर्ण जांच का आग्रह किया।

swatva

बहू को न्याय दे न सके, लोगों को क्या सामाजिक न्याय देंगे लालू : सुशील मोदी

सूत्रों ने बताया कि एसएसपी से जगदानंद सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम पर दहेज़ उत्पीडन का आरोप गलत है। उन्होंने शिकायती लहजे में कहा कि राबड़ी देवी के खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने इसकी जांच किये वगैर जल्दबाजी में उनके खिलाफ दहेज़ उत्पीडन का मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि अगर दहेज़ उत्पीडन होता तो ऐश्वर्या जी ससुराल में नहीं रहतीं। अगर उनका ससुराल में उत्पीडन होता तो वहां रहने की जीद वो करतीं।

विदित हो कि तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने अपनी सास राबड़ी के खिलाफ दहेज़ उत्पीडन का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद राबड़ी देवी ने भी पुलिस से ऐश्वर्या की शिकायत करते हुए उससे अपनी जान को खतरा बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here